T20 World Cup 2026: बेहद खराब है भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड, सिर्फ 1 मैच में मिली है जीत

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है. महामुकाबला कहे जा रहे इस मैच को लेकर दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट फैंस रोमांचित हैं और बेसब्री से रविवार को मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं.

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड

भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के शुरुआती दोनों मैच यूएसए और नामीबिया के खिलाफ बड़े अंतर से जीते हैं. वहीं पाकिस्तान ने भी यूएसए और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है. पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट और फैंस का दावा है कि अपने स्पिनरों शादाब खान, उस्मान तारिक और अबरार अहमद के दम पर वे रविवार को भारत के खिलाफ भी जीत दर्ज करेंगे. पाकिस्तान को अपने दावे के पहले इस हकीकत को नहीं भूलना चाहिए कि उनकी टीम के पास हमेशा से स्पिनर रहे हैं. इसके बावजूद टी20 में उसका प्रदर्शन भारत के सामने बेहद साधारण रहा है.

दोनों देशों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं T20 World Cup 2026

टी20 विश्व कप इतिहास की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं. भारतीय टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है. 1 मैच का परिणाम नहीं आया है. भारत ने पाकिस्तान को हराकर ही टी20 विश्व कप 2007 का खिताब जीता था. पाकिस्तान को एकमात्र जीत टी20 विश्व कप 2021 में मिली थी.

भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की

ओवर ऑल टी20 में भारत और पाकिस्तान 17 बार एक दूसरे के सामने आए हैं. भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं. एक मैच टाई रहा है.

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पाक को दी मात

हाल ही में एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को तीन बार हराया. इन आंकड़ों को देखने के बाद भारत के सामने पाकिस्तान कहीं भी स्टैंड नहीं करता. इसके बावजूद भारत-पाकिस्तान मैच को महामुकाबला कहना सिर्फ हाइप बनाने का जरिया हो सकता है. क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. खासकर, टी20 में कोई भी टीम किसी को हरा सकती है, लेकिन आंकड़े भारत के पक्ष में हैं और विश्व कप में 6-1 का रिकॉर्ड अगले मैच के बाद 7-1 का हो जाए तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप 2026: आयरलैंड टीम को बड़ा झटका, कप्तान ही टूर्नामेंट से हुआ बाहर, मजबूरन…

Latest News

जनता को युद्ध के असर से बचाने के लिए भारत सरकार पूरी तरह कटिबद्ध: डा. दिनेश शर्मा

डॉ. दिनेश शर्मा ने युद्ध के असर, महंगाई नियंत्रण और जनसंख्या असंतुलन को लेकर बड़ा बयान दिया.

More Articles Like This