ईरान की जेल में बंद नोबेल विजेता नरगिस की बिगड़ी हालत, पति ने किया दावा! बोले-आखिरी बार…

Must Read

Paris: ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी के स्वास्थ्य को लेकर उनके पति ताघी रहमानी काफी चिंतित व परेशान हैं. रहमानी ने दावा किया है कि नरगिस की सेहत लगातार खराब हो रही है. रहमानी ने कहा कि नरगिस की खराब सेहत की जानकारी रिहा किए गए बंदियों से मिली है, जिन्हें मशहद में उनकी पत्नी के साथ रखा गया था.

वह उनसे बात नहीं कर पाए

रहमानी ने पेरिस में अपने घर पर एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत में कहा कि 12 दिसंबर को ईरान के पूर्वी शहर मशहद की यात्रा के दौरान उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद से वह उनसे बात नहीं कर पाए हैं. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को सिर्फ अपने भाई से बेहद कम समय के लिए फोन से बात करने की अनुमति दी गई थी.

केवल एक बार की अपने वकील से बात

इस सप्ताह की शुरुआत में एक और सजा सुनाए जाने के बाद उन्होंने केवल एक बार अपने वकील से बात की है. रहमानी ने कहा कि उन्होंने आखिरी बार अपनी पत्नी से उस रात बात की थी, जब वह मशहद जाने से पहले तेहरान में थीं. वह वहां संदिग्ध हालात में मानवाधिकार वकील की मौत के बाद उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में गई थीं.

हमला किया और मारपीट की

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सादे कपड़ों में मौजूद सुरक्षा बल के सदस्यों ने भाषण खत्म होने से पहले ही उनकी पत्नी पर हमला किया और मारपीट की. उन्होंने बताया कि कई लोगों ने नरगिस के सिर और गर्दन पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारियों से पता चलता है कि मारपीट की वजह से उनकी सेहत बिगड़ रही है.

इसे भी पढ़ें. Assam: असम में आपात लैंडिंग सुविधा की शुरुआत, PM मोदी के विमान की हुई लैंडिंग

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This