पूर्वांचल के युवाओं को जापान ,यूनाइटेड किंगडम और सऊदी अरब में नौकरी के लिए मिला जॉब ऑफर

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi News: पूर्वांचल के युवाओं को जापान ,यूनाइटेड किंगडम और सऊदी अरब में नौकरी के लिए मिला जॉब ऑफर। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ,वाराणसी में मंगलवार को लगे वृहद रोजगार मेले में 9 लाख के पैकेज पर युवाओं को जॉब ऑफर मिला है। विदेश में नौकरी के लिए 22 युवाओं को जॉब ऑफर मिला है। योगी सरकार युवाओं को विदेश में नौकरी करने का अवसर दे रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके शहर में रोजगार मेला लगा रही है। योगी सरकार के इस प्रयास से विदेश में नौकरी करने के लिए अब युवाओं को एजेंटों के चक्कर नहीं काटना पड़ रहा है और नौकरी के बदले मोटी रकम भी चुकाने से बच रहे है।
योगी सरकार विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को नौकरी दिलाने का दायित्व भी निभा रही है। युवाओं को विदेश में नौकरी करने के सपनो को साकार करने के लिए वाराणसी में वृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ। वाराणसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि भारत सरकार की उपक्रम स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर ने 22 युवाओं को जापान ,यूनाइटेड किंगडम और सऊदी अरब में नौकरी के लिए जॉब ऑफर दिया है। युवाओं को अधिक़तम  9 लाख सालाना का पैकेज का ऑफर मिला है। इसके अलावा 40 प्रतिभागियों को देश में नौकरी के लिए भी सलाना 4 लाख 20 हज़ार पैकेज का जॉब ऑफर मिला है। वृहद रोजगार मेले में कुल 392 युवाओ ने भाग लिया।
रोजगार मेले में प्रतिभाग लेने वाली कम्पनीयो में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, शिव शक्ति एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड,सीडैक ,पुख़राज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड थी। जपा की डबल इंजन की सरकार विदेश में सिर्फ नौकरी ही नहीं दिला रही है। बल्कि नौकरी पाए हुए युवा को ट्रेनिंग भी देगी। नौकरी पाए हुए  युवा को उस देश की भाषा ,संस्कृति ,वर्किंग कल्चर आदि की बारीकी से जानकारी दी जाएगी, जिससे नौकरी पाए हुए लोगों को अन्य देश में किसी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: US News: राष्ट्रपति जो बाइडन ने की Kamala Harris की तारीफ, जानिए क्या कहा…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This