बॉलीवुड की ‘स्त्री’ श्रद्धा कपूर का हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दिया हिंट !

Must Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ सिनेमाघरों में 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इन दिनों श्रद्धा कपूर फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच श्रद्धा कपूर की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। श्रद्धा कपूर को लेकर बताया जा रहा है कि उनका कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से ब्रेकअप हो गया है। जी हाँ खबरों के अनुसार श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के ब्रेकअप की खबरें चर्चा में आ गई हैं।

क्या श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का हुआ ब्रेकअप ?

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से ब्रेकअप कर लिया है। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राहुल मोदी को अनफॉलो कर दिया है। उन्होंने राहुल मोदी की बहन, उनके प्रोडक्शन हाउस और उनके डॉगी के अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है।

राहुल मोदी ने नहीं किया श्रद्धा कपूर को अनफॉलो

हालांकि अभी भी राहुल मोदी ने श्रद्धा कपूर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनफॉलो नहीं किया है। इसके बाद से कयासबाजी हो रही है कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का ब्रेकअप हो गया है। श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के ब्रेकअप को लेकर यूज़र्स कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, “उन्होंने तो इसे ऑफिशियल भी कर दिया था. इसने ऐसा क्यों किया? और स्त्री 2 को लेकर काफी हाइप है, उन्हें इस तरह के प्रमोशन की कोई ज़रूरत नहीं है.” कुछ लोग पूरे मामले पर मज़ाक भी कर रहे हैं. एक ने लिखा, “वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है.

यह भी पढ़े: Video: बेंगलुरु की सड़क पर अराजकता, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ छेड़छाड़

Latest News

अर्नब चक्रवात के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और भीषण तूफान का खतरा! आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: देश में चक्रवात अर्णब का असर अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है कि बंगाल...

More Articles Like This