दलजीत कौर से लेकर डॉली चायवाला तक, Bigg Boss 18 में धमाल मचाएंगे ये स्टार्स?

Must Read

Bigg Boss 18:  ‘बिग बॉस 18’ को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. शो के शुरू होने से लेकर कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम तक, फैंस हर लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए बेताब है. शो में जाने वाले पहले कंटेस्टेंट के तौर पर शोएब इब्राहिम का नाम हाल ही में सामने आया था, लेकिन एक्टर ने साफतौर पर मना कर दिया है कि ये महज अफवाह है और वो शो में नहीं जा रहे हैं. हालांकि ये तो कंफर्म है कि हर बार की तरह बिग बॉस के सीजन 18 को भी सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं.

क्या सलमान खान के शो में धमाल मचाएंगे ये स्टार्स?

खबरों के मुताबिक ‘बिग बॉस 18’ 5 अक्टूबर को प्रीमियर होने वाला है. ‘बिग बॉस 18’ अक्टूबर के पहले शनिवार को लॉन्च होने वाला है. लेकिन अभी तक किसी भी डेट को लेकर कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. अगर शो में जाने वाले कंटेस्टेंट की बात करें तो अभी कई स्टार्स से संपर्क किया जा रहा है. ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की कंटेस्टेंट रहीं पायल मलिक ने हाल ही में अपने व्लॉग में कहा था कि उनके पति की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को ‘बिग बॉस 18’ के लिए अप्रोच किया गया है.

‘बिग बॉस 18′ में कई पॉपुलर सेलेब्स आएंगे नजर

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 18’ में जाने को लेकर अभी तक कई एक्टर्स के नाम सामने आ चुके हैं. इनमें अर्जुन बिजलानी, सुरभि ज्योति, रण पटेल, समीरा रेड्डी, पूजा शर्मा, शोएब इब्राहिम और दलजीत कौर का नाम शामिल हैं. वहीं सोशल मीडिया सेंशेशन स्टार्स में अभिषेक मल्हान, मिस्टर फैसु, दीपिका आर्य, डॉली चायवाला, मैक्सटर्न और ठगेश जैसे नामों के ‘बिग बॉस 18’ में शामिल होने की खबरें आई हैं. इसके अलावा ‘स्प्लिट्सविला 15′ के कंटेस्टेंट कशिश कपूर, दिग्विजय सिंह राठी और सिवेत तोमर जैसे कुछ रियलिटी शो सितारों के नाम भी शामिल हैं.’

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आए शिवानी कुमारी, विशाल पांडे और अदनान शेख का नाम भी सामने आ रहा है. हालांकि इन सभी नामों को लेकर कोई कंफर्म पुष्टि नहीं की गई है. मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी अभी बाकी है.आपको बता दें कि सलमान खान का शो बिग बॉस हमेशा विवादों में रहा है. इस शो में आने वाले कंटेस्टेंट की बीच की लड़ाई और कॉन्ट्रोवर्सी खूब चर्चा में आती है.

यह भी पढ़े: Tusshar Kapoor ने इंडस्ट्री को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, बोले- कुछ लोग मुझे नीचे खींचना चाहते हैं

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This