बांग्लादेश से पाकिस्तान की तुलना करने पर भड़के सेना प्रमुख, बोले- ‘नकदी संकट से जूझ रहे देश में यदि…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने गुरूवार को मौलवियों के एक सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्‍होंने बांग्लादेश जैसी अराजकता पैदा करने की कोशिश के खिलाफ चेतावनी दी है. असीम मुनीर ने कहा, नकदी संकट से जूझ रहे देश में यदि किसी ने अराजकता पैदा करने का प्रयास किया तो सशस्त्र बल ऐसे किसी भी कदम को विफल कर देंगे और राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे.

असीम मुनीर की ओर से यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की स्थिति की तुलना बांग्लादेश से की जाने वाली टिप्पणियों के बाद आई है. जनरल मुनीर इस्लामी मौलवियों के एक सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान असीम मुनीर ने कहा, अगर कोई पाकिस्तान में अराजकता पैदा करने की कोशिश करता है, तो हम उसके सामने खड़े होंगे. दुनिया की कोई भी ताकत पाकिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकती, क्योंकि यह देश टिकने के लिए बना है.

देश में अराजकता फैला रहा सोशल मीडिया- असीम मुनीर

असीम मुनीर ने कहा, सोशल मीडिया देश में अराजकता फैला रहा है. इसलिए मौलवियों और विद्वानों को अतिवाद या भेदभाव के बजाय समाज में सहिष्णुता और एकता को प्रोत्साहित करना चाहिए. मुनीर ने कहा कि उन्हें समाज में संयम वापस लाना चाहिए और दुनिया में भ्रष्टाचार को खारिज करना चाहिए.

इस्लामी शरिया और संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखने का सेना प्रमुख ने लिया संकल्प

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने इस्लामी शरिया और संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखने का संकल्प लिया. उन्होंने उग्रवाद की आलोचना करते हुए इस्लामी शिक्षा को दोहराया. मुनीर ने कहा कि धर्म में कोई जबरदस्ती नहीं है. इस दौरान उन्होंने आपराधिक माफियाओं द्वारा आतंकवाद के समर्थन की निंदा की. उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान ने अफगान शरणार्थियों को लंबे समय से समर्थन प्रदान किया है.

जनरल मुनीर ने काबुल से पाकिस्तान के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखने का आग्रह किया. उन्‍होंने कहा, हम उन्हें (अफगान तालिबान को) समझा रहे हैं कि खवारिज फितना (पाकिस्तानी तालिबान) की खातिर अपने पड़ोसी, भाई इस्लामिक देश और लंबे समय के दोस्त का विरोध न करें. जनरल मुनीर ने अपने संबोधन में कश्मीर मुद्दे का भी जिक्र किया. उन्‍होंने कहा, यह विवाद पाकिस्तान और भारत के बीच एक अधूरा एजेंडा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This