केजरीवाल की जगह 15 अगस्त को दिल्ली में कौन फहराएगा झंडा? सस्पेंस हो गया दूर; LG ने बताया नाम

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस को लेकर केजरीवाल सरकार और दिल्ली के एलजी के बीच तनातनी देखने को मिल रही है. दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है. यहां पर ध्यजारोहण दिल्ली का मुख्यमंत्री करता है. इस साल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल हैं, ऐसे में वह झंडा नहीं फहरा पाएंगे.

इस बीच सीएम केजरीवाल ने आतिशी को झंडा फहराने देने की मांग रखी थी जिसे सामान्य प्रशासन विभाग ने खारिज कर दिया. अब दिल्ली के एलजी और केजरीवाल सरकार के बीच ठन गई है. हालांकि, दिल्ली के एलजी ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि दिल्ली में इस साल सीएम केजरीवाल की जगह झंडा कौन फहराएगा.

कौन फहराएगा दिल्ली में झंडा

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम तिरंगा कौन फहराएगा. जो जानकारी निकल कर सामने आई है, उसके अनुसार 15 अगस्त 2024 यहां पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत को नामित किया गया है. जो दिल्ली के सीएम की अनुपस्थिति वह में झंडा फहराएंगे.

आतिशी का नाम किया गया था आगे

उल्लेखनीय है कि आप नेता गोपाल राय ने अपने लेटर में लिखा था कि उन्होंने जेल में सीएम केजरीवाल से मुलाकात की है. सीएम चाहते हैं कि इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिंरगा झंडा आतिशी फहराएं. इस लेटर पर सामान्य प्रशासन विभाग का जवाब आया और कहा गया कि सीएम केजरीवाल जेल से कोई लिखित या मौखिक आदेश नहीं दे सकते है. इसलिए यह मान्य नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: ढाका के ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचे मुहम्मद यूनुस, सामने आई तस्वीर; अल्पसंख्यकों से करेंगे बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This