UP News: ‘बांग्लादेश में जान की गुहार लगा रहे हैं हिंदू’, बोले CM योगी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हजरतगंज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर बड़ा बयान दिया है. सीएम ने कहा कि विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. विभाजन की त्रासदी फिर नहीं होने देंगे. कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की चिंता की. जाति के नाम पर विभाजन की कोशिश हो रही है.

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में आज वही हो रहा है, जो 1947 में हुआ था. पाकिस्तान के जैसे हालात हैं, उसका विलय भारत में होना तय है. बांग्लादेश में हिंदू जान की गुहार लगा रहे हैं. बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए कोई कुछ नहीं बोल रहा है.

उस समय 10 लाख हिंदुओं को एक साथ मार दिया गया था और आज भी वही आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट और वही बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है. इतिहास की इन गलतियों से हम कब सबक लेंगे.

Latest News

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28, कब है रक्षाबंधन? जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2026: हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन भाई-बहन के प्यार का महापर्व रक्षाबंधन मनाया जाता...

More Articles Like This