Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर में 3 और हरियाणा में 1 चरण में होगी वोटिंग, जानिए किस दिन आएंगे परिणाम

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assembly Election 2024: दिल्ली के विज्ञान भवन में आज चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया. चुनाव आयोग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को, दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर को जबकि तीसरे चरण का चुनाव एक अक्टूबर को होगा. वहीं, चुनाव के परिणाम 4 अक्टूबर को आएंगे.

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को होंगे. सभी 90 सीटों पर एक साथ विधानसभा चुनाव होंगे. वहीं, वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम एक साथ 04 अक्टूबर को आएंगे.

चुनाव की तारीखों से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 74 जनरल, 9 ST और 7 SC हैं… मतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख हैं जिसमें 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता होंगे. जम्मू-कश्मीर में युवा मतदाताओं की संख्या 20 लाख है…”

वहीं, उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 हैं. कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है.

 

Latest News

07 July 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 7 July 2026: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 1:25 बजे तक रहेगी, जिसके बाद अष्टमी शुरू होगी. जानें कालाष्टमी के दिन का राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और पूरा पंचांग.

More Articles Like This