Russia Earthquake: रूस में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, जानें तीव्रता

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Russia Earthquake: रूस में रविवार, 18 अगस्त को सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 माफी गई है। भूकंप का केंद्र सुदूर-पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप का तट रहा। यह भूकंप इतना तेज था कि इससे रूस के शिवलुच ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया. यह जानकारी रूस की सरकारी मीडिया TASS ने दी है. TASS ने बताया, इस भूकंप और उसके बाद हुए ज्वालामुखी विस्फोट से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
वहीं, संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारियों के मुताबिक, रूस में भूकंप सुबह 7 बजे के ठीक बाद आया। इसका केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से लगभग 90 किलोमीटर पूर्व में कामचटका प्रायद्वीप के पानी में लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) की गहराई पर आया।
क्यों आता है भूकंप?
दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं। जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है। जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
Latest News

Chaitra Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This