नई दिल्लीः ड्यूटी पर अब भूखे नहीं खड़ी रहेगी ट्रैफिक पुलिस, एक कॉल पर पहुंचेगा फूड ट्रक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है. अब सड़कों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को भूखे नहीं खड़ा रहना पड़ेगा. एक कॉल पर फूड ट्रक पहुंच जाएगा और गरमा-गरम ताजा खाना उपलब्ध कराएगा. यह योजना ट्रैफिक पुलिस ने अपने एक लाख से अधिक कर्मियों को ताजा भोजन उपलब्ध कराने को लेकर बनाई है.

फूड ट्रक से पुलिसकर्मियों के भूखे रहने की समस्या से मिलेगी राहत
दिल्ली की सड़कों पर इन पुलिसकर्मियों को खाना उपलब्ध कराने के लिए फूड ट्रक उतारा जाएगा और इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा. अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपने व्यस्त शेड्यूल की वजह से भूखे रह जाते हैं और गर्मी व बरसात के मौसम में उन्हें परेशानी होती है. ऐसे में फूड ट्रक से उन्हें भूखे रहने की समस्या से राहत मिलेगी.

कुछ इलाकों में मोबाइल कैंटीन वैन भी है चालू
मालूम हो कि दिल्ली पुलिस पहले से ही पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली के कुछ इलाकों में मोबाइल कैंटीन वैन चला रही है. दिसंबर 2019 में पूर्व पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने रिजर्व स्टाफ के लिए कैंटीन वैन नाम की प्रोजेक्ट के तहत इस वैन की शुरूात की थी. ऐसे में विजी शेड्यूल और कठिन परिस्थितियों की वजह से कई बार इन लोगों को खाने की फुर्सत भी नहीं मिलती है.

होगी शाकाहारी थाली, अलग-अलग होगा मेन्यू
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बहुत ज्यादा गर्मी या मानसून के दौरान ट्रैफिककर्मियों के लिए चलते-फिरते भोजन करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए हमने पोर्टेबल फूड सर्विस शुरू की है. उन्होंने बताया कि मेन्यू में दाल, एक सब्जी, दो चपाती और चावल वाली शाकाहारी थाली होगी. मेन्यू अलग-अलग होगा.

कॉल करके मंगवा सकेंगे फूड ट्रक
फूड ट्रक की देख-रेख एक इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी, एक कांस्टेबल, एक सब-इंस्पेक्टर और एक चालक द्वारा की जाएगी. माना जा रहा है कि कुछ सप्ताह में यह ट्रक सड़क पर दिखने लगेगा. अगर किसी खास ट्रैफिक सर्किल में लंच या डिनर की जरूरत होती है, तो वे वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम के जरिए प्रभारी इंस्पेक्टर को कॉल कर सकते हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This