विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में बाढ़ की स्थिति को लेकर दी सफाई, जानिए क्या कहा…

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Flood: गुरुवार, 22 अगस्‍त को विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में स्पष्ट कर दिया कि त्रिपुरा में गुमती नदी के ऊपर डंबूर बांध के द्वार खोलने से बांग्लादेश की पूर्वी सीमा पर स्थित जिलों में मौजूदा बाढ़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम यह बताना चाहेंगे कि भारत और बांग्लादेश से होकर बहने वाली गुमती नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में इस वर्ष की सबसे भारी बारिश हुई है.

बॉडर से काफी दूर स्थित है डंबूर बांध

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि भारत और बांग्लादेश से होकर बहने वाली गुमती नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में इस साल की सबसे भारी बारिश हुई है. बांग्लादेश में बाढ़ मुख्य रूप से बांध के नीचे इन बड़े जलग्रहण क्षेत्रों के पानी के कारण है. विदेश मंत्रालय ने कहा, डंबूर बांध सीमा से काफी दूर स्थित है- बांग्लादेश से 120 किलोमीटर ऊपर. यह कम ऊंचाई (करीब 30 मीटर) का बांध है, जो बिजली पैदा करता है और ग्रिड में जाता है, जिससे बांग्लादेश त्रिपुरा से 40 मेगावाट बिजली भी लेता है.

विज्ञप्ति में बताया गया है कि नदी के लगभग 120 किलोमीटर मार्ग पर अमरपुर, सोनामुरा और सोनामुरा 2 में हमारे पास तीन जल स्तर निगरानी स्थल हैं. 21 अगस्त से पूरे त्रिपुरा और बांग्लादेश के आसपास के जिलों में भारी बारिश जारी है. भारी जल प्रवाह की स्थिति में, पानी का स्वतः रिसाव देखा गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This