Akshay Kumar ने किया बड़ा खुलासा, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान पहनते थे सैनेटरी पैड्स

Must Read

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. अक्षय कुमार अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए भी जाने जाते हैं. कई बायोपिक में अक्षय कुमार काम कर चुके हैं,  इसके अलावा एक्शन और कॉमेडी में भी उनकी फुल पकड़ है. साल 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन आई थी. जिसकी शूटिंग के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया था जिसके बारे में उन्होंने जब इंटरव्यू में बताया, तो हर कोई चौंक गया था. दरअसल शूटिंग के दौरान अक्षय पिंक पैंटी और सैनेटरी पैड्स पहनते थे. जिसके बाद उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था

फिल्म की शूटिंग के दौरान सैनेटरी पैड्स पहनते थे अक्षय कुमार

फिल्म पैडमैन एक रियल इंसान के जीवन से प्रेरित थी और ये फिल्म अरुणाचलम मुरुगनथम की रियल लाइफ पर बेस्ड थी, जिन्होंने कम लागत में सैनेटरी पैड्स बनाने की मशीन बनाई थी, जिसके बाद उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था.फिल्म पैडमैन के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने बताया था कि उन्होंने इस दौरान सैनेटरी पैड्स पहने थे क्योंकि उन्हें इस बारे में आइडिया नहीं था.उन्होंने कहा था- मुझे भी नहीं पता कि सैनेटरी नैपकिन असुविधाजनक था या नहीं, लेकिन यह एक ऐसी चीज़ है जो एक पुरुष के तौर पर कोई कभी नहीं करेगा. शुरुआत के 30 सेकंड मुझे डर लगा था.

15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ”खेल खेल में”

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय का करियर अभी कुछ खास नहीं चल रहा है. लगातार उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं.बता दें कि 15 अगस्त के मौके पर उनकी फिल्म ”खेल खेल में” रिलीज हुई है और  ये भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है.

यह भी पढ़े: Pakistan: आज सड़कों पर उतरेंगे इमरान खान के हजारों समर्थक, हाई अलर्ट पर प्रशासन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This