कान्हा के स्वागत के लिए मथुरा-वृंदावन में खास तैयारी, पीएम मोदी ने दी जन्माष्टमी की बधाई

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Krishna Janmashtami 2024: आज यानी 26 अगस्त को देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाने की तैयारी है. राजधानी दिल्ली के साथ देश के हर शहर में कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. कान्हा के जन्मोत्सव के लिए प्रसिद्ध बिरला मंदिर में खास तैयारी की गई है. यहां पर भक्तों की भारी भीड़ आज उमड़ी है. उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी आज कान्हा की नगरी मथुरा पहुंचे और बांके बिहारी के दर्शन किए.

कृष्ण जन्माष्टमी के विशेष दिन पर पीएम मोदी ने देशवासियों को खास बधाई दी है. पीएम मोदी के अलावा देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को बधाई दी है. वहीं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ ने भी सभी को इस खास मौके पर बधाई दी है.

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्माष्टमी के मौके पर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,”आप सभी को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!”

राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देश के लोगों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,” जन्‍माष्‍टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई देती हूं. यह त्योहार हमें भगवान श्री कृष्ण के दिव्य आदर्शों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करता है. आइए इस अवसर पर, हम भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं को आत्मसात करें तथा देश की प्रगति और समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लें.”

सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों को बधाई दी है. सीएम योगी ने मथुरा जाकर कान्हा के दर्शन भी किए. वहीं, उन्होंने एक्स पर लिखा, “जय कन्हैया लाल की! कृपासिंधु, श्री बांके बिहारी जी के पावन अवतरण दिवस ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! धर्म की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार को समाप्त करने वाले संपूर्ण जगत के पालनहार, यशोदानंदन, भुवन मोहन कन्हैया चराचर जगत का कल्याण करें, यही कामना है. जय श्रीकृष्ण!”

जानिए क्या बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में कहा कि मैं प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टी की बधाई देता हूं और प्रभु से सुख-समृद्धि की कामना करता हूं. प्रभु से कामना करता हूं कि आपको इतनी शक्ति दें कि आपका व्यक्तिगत जीवन, पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन मंगलमय हो और आप सभी मिलकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करने के लिए तैयार हो सकें.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This