सिल्वर स्क्रीन पर श्रीकृष्ण बनकर आशीर्वाद देने आए थे अक्षय कुमार, फिल्म ‘ओएमजी’ के शूट में सच में बजाई थी एक्टर ने बांसुरी

Must Read

देश में आज कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ ही साथ सेलिब्रिटीज भी इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं।  श्रीकृष्ण की लीला को फिल्मों में भी खूबसूरती से दिखाया गया है। बता दें कि फिल्म ‘ओह माइ गॉड’ में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भले ही आधुनिक युग के कृष्ण के रूप में प्रस्तुत किया गया हो, लेकिन बांसुरी उनके इस रूप का भी महत्वपूर्ण हिस्सा था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान पता चला कि हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी एक्टर अक्षय बांसुरी भी बजा लेते हैं।

लैपटॉप पर काम करते नजर आए थे ‘श्रीकृष्ण’

भारतीय फिल्म निर्देशक उमेश शुक्ला कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बताते हैं,’फिल्म में कांजी (परेश रावल) नास्तिक था। उसमें विश्वास लाने के लिए भगवान को उसी भेष में आकर उसे समझाना पड़ा। लोगों की सोच यह है कि अगर भगवान कृष्ण आज भी धरती पर आते हैं तो वैसा ही होंगे जैसा हमने मंदिरों और तस्वीरों में देखा है। फिल्म में हमने भगवान को आधुनिक कपड़े पहनने के साथ-साथ लैपटॉप पर काम करते हुए भी दिखाया है. लेकिन भगवान कृष्ण से जुड़ी बुनियादी चीजें जैसे मोर पंख, बांसुरी और रथ को भी उनके लुक में रखा गया था।

अक्षय कुमार कर लेते हैं बांसुरी वादन

अक्षय फिल्म के एक सीन में धोती पहने हुए बांसुरी बजाते भी नजर आए थे। उमेश शुक्ला ने बताया मैंने वो बांसुरी की धुन रिकार्ड तो करवा ली थी, लेकिन शूटिंग के दौरान मुझे पता चला कि अक्षय को बांसुरी वादन भी आता है। शूट के दौरान उन्होंने सच में बांसुरी वादन किया।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This