सिद्धांत चतुर्वेदी पहली बार पर्दे पर करेंगे खून-खराबा, फिल्म ‘युध्रा’ की रिलीज डेट आउट

Must Read

Yudhra Release Date: वुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म युध्रा में एक्शन दिखाते हुए नजर आयेंगे। 2021 में एक्शन थ्रिलर मूवी युध्रा का एलान किया गया था। फिल्म का इंतजार तभी से किया जा रहा है। हालांकि कोविड 19 की वजह से युध्रा की शूटिंग टल गई थी। वहीं तीन साल बाद आखिरकार फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म की रिलीज डेट का एलान हाल ही में किया गया है।

सिद्धांत चतुर्वेदी का युध्रा से पोस्टर हुआ आउट

युध्रा की रिलीज डेट आज के दिन आउट हो गई है और इसके साथ ही फिल्म से सिद्धांत चतुर्वेदी का पोस्टर भी जारी किया गया है। दोनों पोस्टर्स में एक्टर सिद्धांत खून से लथपथ नजर आ रहे हैं और उनके हाथ खून से सने हैं और एक हाथ में गन है, जबकि एक और पोस्टर में मालविका मोहनन ने सिद्धांत को गले लगाया है, इस पोस्टर में दोनों ही खून से सने हुए हैं।

फिल्म युध्रा कब होगी रिलीज ?

फिल्म युध्रा इसी साल 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। श्रीधर राघवन ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। फरहान अख्तर की फिल्म युध्रा के गाने लिखने वाले उनके पिता जावेद अख्तर हैं।

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This