Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना के कब्जे में भारतीय नाव, आठ चालक दल के सदस्यों को भी पकड़ा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sri Lanka:श्रीलंका की नौसेना ने एक बार फिर भारतीय नाव को पकड़ लिया है, जिसमें कुल आठ चालक दल के सदस्‍य सवार थे. दरअसल, सोमवार को रामेश्वरम से 430 मशीनी नावें मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरीं थीं. इस बात की जानकारी रामेश्वरम मत्स्य पालन के सहायक निदेशक ने दी है. उन्‍होंने कहा कि इनमें से एक नाव को आठ चालक दल के सदस्यों सहित श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया.

अब तक 341 भारतीयों की हो चुकी है गिरफ्तारी

दरअसल, इस वर्ष भारतीय सीमा को पार कर मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंका अब तक 341 भारतीयों को गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि 45 से ज्यादा ट्रॉलर्स की जब्ती भी की गई है.  इससे पहले 24 अगस्त को भी श्रीलंका की नौसेना ने भारत के 11 मछुआरों को फिर गिरफ्तार कर लिया है.

कांकेसंथुराई फिशिंग हार्बर लाए गए मछुआरे

बताया जा रहा है कि इन मछुआरों के ट्रॉलर को श्रीलंका के उत्तरी प्रांत में जाफना के करीब पॉइंट ऑफ पेड्रो के पास मछली पकड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद उन्‍हें आगे की कार्यवाई के लिए कांकेसंथुराई फिशिंग हार्बर लाया गया. ऐसे में ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भारती विदेश मंत्री एस. जयशंकर को चिट्ठी लिखकर 11 मछुआरों की गिरफ्तारी के मामले में दखल देने की मांग की.

इसे भी पढें:-पंजाबियों को आतंकवादियों ने चुन-चुन कर मारा, पाकिस्तान में दिखा आतंक का खौफनाक रूप

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This