OTT Release: कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘Thalavan’

Must Read

Thalavan OTT Release: बॉलीवुड की तरह ही अब मलयालम में भी खूब फिल्में हिट हो रही हैं और लोगों को जमकर पसंद आ रही हैं, सिर्फ यही वजह है कि अब लोग इन फिल्मों को देखने के लिए बेताब रहते हैं. 24 मई को एक मलयालम फिल्म थलवान थिएटर्स में रिलीज हुई थी. बता दें कि यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसको थिएटर्स में दर्शकों का खूब प्यार मिला था. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 25 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है.

कब ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म थलावन ?

फिल्म थलवान को आसिफ अली और बीजू मेनन ने निर्देशित किया है. जीस जॉय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मिया जॉर्ज, अनुश्री नायर, बिलास चंद्रहासन, दिलीश पोथन और रीनू मैथ्यूज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म एक पुलिस ड्रामा की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है. बता दें कि इस फिल्म को 12 सितंबर 2024 को सोनी लिव पर रिलीज किया जाना था. लेकिन निर्माताओं ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी. वहीं अब यह फिल्म 10 सितंबर 2024 को सोनी लिव पर रिलीज होगी.

फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी रिटायर्ड डीवाईएसपी उदयभानु के इर्द-गिर्द घूमती है. जो अपने टीवी इंटरव्यू के दौरान ‘चेपनमथोटा मामले’ के साथ अपने अनुभव को याद करता है. बता दें कि इस फिल्म के जरिए अभिनेता-निर्देशक बीजू मेनन और जीस जॉय पहली बार साथ आए हैं. इस फिल्म का प्लॉट कुछ ऐसा है कि जयशंकर के घर में अचानक एक डेडबॉडी मिलती है और उसे मर्डर के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है. वहीं कार्तिक इस केस की जांच करते हैं.

Latest News

सऊदी अरब में बढ़ा तनावः तेल कंपनी अरामको ने कर्मचारियों को मुख्यालय खाली करने को कहा

Saudi Arabia Houthi Conflict: सऊदी अरब में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. सऊदी अरब की दिग्गज तेल कंपनी अरामको...

More Articles Like This