जो बाइडेन की जमकर की तारीफ, ट्रंप को लेकर यह क्या बोल गईं हैरिस

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Presidential Election: अमेरिका में इस साल 05 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने को हैं. इससे पहले प्रचार प्रसार काफी तेजी से चल रहा है. इस बीच डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने एक टीवी समाचार चैनल को साक्षात्कार दिया है. इस दौरान उन्होंने जोर देेते हुए कहा कि उनके ‘‘मूल्य नहीं बदले हैं.’’

कमला हैरिस ने मिनेसोटा के गवर्नर एवं उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार टिम वाल्ज के साथ एक समाचार चैनल को साक्षात्कार दिया था. इस दौरान उनसे अवैध रूप से सीमा पार किए जाने को अपराधमुक्त करने के निर्णय को पलटने समेत पिछले कुछ वर्षों में उनकी नीतियों में आए बदलाव से जुड़े सवाल किए गए.

जानिए क्या बोलीं कमला

इस साक्षात्कार के दौराम डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे नीतिगत दृष्टिकोण और निर्णयों का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि मेरे मूल्य नहीं बदले हैं. सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात और मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक यह है कि हम मध्यम वर्ग को मजबूत बनाने के लिए और इसकी मदद करने के लिए हर संभव कोशिश करें. जब मैं अमेरिकी लोगों की आकांक्षाओं, लक्ष्यों, महत्वाकांक्षाओं को देखती हूं, तो मुझे लगता है कि लोग आगे बढ़ने के एक नए रास्ते के लिए तैयार हैं.

बाइडेन को लेकर हैरिस ने क्या कहा?

इस दौरान कमला हैरिस ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर कहा कि मेरे करियर के सबसे बड़े सम्मानजनक पलों में से एक है. इस दौरान कमला हैरिस ने एक खास पल का भी जिक्र किया. कमला हैरिस ने कहा कि वह संडे का दिन था, मैं अपने परिवार के साथ टाइम स्पैंड कर रही थी, हमने पैनकेक खाए, हम सभी बैठकर आराम कर रहे थे, तभी फोन की घंटी बजी. बाइडेन का फोन था, उन्होंने मुझसे कहा कि उन्होंने चुनावी मैदान से पीछे हटने का फैसला किया है. मैंने हैरानी से उनसे पूछा कि क्या यह सच है? उन्होंने कहा कि हां और इस तरह मुझे इस बारे में पता चला.

Latest News

09 February 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This