Pakistan: आतंकवदियों के खिलाफ खैबर पख्तूनख्वा में चलाया जा रहा अभियान, 10 दिन में मारे गए 37 आतंकी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

37 Terrorist Killed In Pakistan:  बीते कुछ दिनों से पाकिस्‍तान लगातार आतंकवादियों पर कार्रवाई करने का दावा कर रहा है. जिसके तहत उनसे 37 आतंकवादियों के खात्मे की बात कही है. दरअसल, पाकिस्‍तान के सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले में चल रहे सैन्य अभियान के दौरान मह‍ज 10 दिनों में करीब 37 आतंकवादी मारे गए है. जबकि अन्य 14 घायल हुए है.

वहीं, पाकिस्तान की सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बल 20 अगस्त से उग्रवादियों के खिलाफ खैबर के तिराह इलाके में कथित उपस्थिति पर खुफिया आधारित अभियान (आईबीओ) चला रहे हैं.

12 आतंकियों को उतारा मौत के घाट

पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक, आईएसपीआर ने बुधवार और गुरुवार को किए गए नए अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकानों पर प्रभावी ढंग से हमला किया है, जिसमें उन्‍होंने 12 आतंकवादियों को ढेर किया है. उन्‍होंने कहा कि इस दिनों देश में चल रहे अभियानों के चलते आतंकवादी समूहों और उनके सहयोगियों को बड़ा झटका लगा है.

बलूचिस्तान में 70 से ज्यादा लोगों की मौत

आईएसपीआर ने बताया कि जब तक क्षेत्र में शांति स्‍थापित नहीं हो जाती और आतंकवादियों का सफाया नहीं हो जाता है, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा. बता दें कि बीते दिनों दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक के बाद एक कई आतंकी हमलों में 70 से ज्यादा लोग मारे गए थे.

CPEC के विरोध में चल रही जंग 

दरअसल, चीन पाकिस्‍तान में CPEC कॉरिडोर बना रहा है, जो बलूचिस्तान के रास्ते होकर जाता है, जिसे लेकर बलूच लिबरेशन आर्मी का कहना है कि चीन के इस प्रोजेक्‍ट से वहां के स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यही वजह है कि बलूच के लड़ाके पाकिस्तान सेना पर बरस रहे है. साथ ही उन्‍होंने इसे लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को साफ लहजे में धमकी भी गई है. इतना ही नहीं चीनी नागरिकों को मारने के लिए BLA ने अलग ब्रिगेड भी बनाई है, जिसका नाम मजिद ब्रिगेड है.

इसे भी पढें:-नेतन्याहू या शांति समझौता…, हमास ने 6 बंधकों की हत्या के बाद इजरायली PM को दी धमकी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This