Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर दागे कई मिसाइल, दहल उठी राजधानी कीव

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रुस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है. दोनोंं देश एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. हाल के दिनों में रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं. यूक्रेन की वायु सेना ने कुछ दिनों पहले बताया कि रूस ने कीव और अन्य शहरों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया है और एक के बाद एक हमले किया है. सोमवार को सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने कई विस्फोटकों से हमला किया, जिस कारण निवासियों को बम रोधी आश्रयों में शरण लेनी पड़ी.

कीव शहर के मेयर ने क्या कहा?

यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने इस हमले के बाद बताया कि कीव के होलोसिव्स्की और सोलोमिंस्की जिले में आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया. उन्होंने बताया कि शेवशेनकिव्स्की जिले में मलबे के नीचे दबने से एक व्यक्ति के जख्मी होने की सूचना है. रूस के कीव पर हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख आंद्री यरमाक ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट किया और लिखा, “हर चीज का जवाब मिलेगा. दुश्मन को इसका एहसास होगा.” यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने कीव को निशाना बनाकर कई क्रूज मिसाइलों के साथ बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और कुछ ड्रोन हमले भी किए.

47 की गई जान

वहीं, रविवार को रूस की सेना ने यूक्रेन के खारकीव में घातक हथियारों से हमला किया, जिसमें 5 बच्चों के साथ कम से कम 47 लोगों की जान गई है. यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार ये 47 मौतें खारकीव के एक मॉल पर हुए रूसी मिसाइलों के हमलों में हुई हैं.

रूस के खारकीव पर हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने पश्चिमी सहयोगियों से चर्चा की. इस चर्चा के दौरान उन्होंने उनकी तरफ से दी गई मिसाइलों से रूस पर हमला करने की इजाजत मांगी. यूक्रेन ने कहा कि वह रूस और अंदरुनी इलाकों में हमला करना चाहता है.

यूक्रेन ने ड्रोन से किया हमला

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन ने अधिकारियों की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेन ने करीब 158 ड्रोन रूसी शहरों पर दागे हैं, जिसके बाद मॉक्सो ऑयल रिफाइनरी और कोनाकोवो पावर स्टेशन पर आग लगी. पिछले सप्ताह रूस के शहर सरतोवा की बिल्डिंग पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला किया गया था. इस हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 से हुई थी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This