Rishi Kapoor की बर्थ एनिवर्सरी पर पापा को याद कर इमोशनल हुईं रिद्धिमा कपूर, कहा- ‘बेबी राहा आपकी तरह है’

Must Read

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं, लेकिन वे आज भी फैमिली और फैंस के दिलों में जिंदा है. बता दें कि ऋषि कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है, इस मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा ने स्पेशल नोट के साथ उन्हें याद किया है और साथ ही उन्होंने बताया है कि राहा बिल्कुल उन्ही की तरह है.

रिद्धिमा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें ऋषि कपूर और उनकी बेटी समायरा मोमबत्तियां जलाते नजर आ रहे हैं. फोटो में समायरा काफी यंग लग रही हैं. रिद्धिमा ने इस फोटो को शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा. रिद्धिमा ने लिखा- हैप्पी बर्थडे पापा, काश आप यहां हमारे साथ होते और अपनी दोनों पोतियों के साथ इस खास दिन का जश्न मना रहे होते. आपकी बंदरी सैम बड़ी हो गई है और बेबी राहा बहुत क्यूट है,और बिल्कुल आपकी तरह है. पापा, मैं हमेशा आपके साथ बिताई सभी यादों का जश्न मनाती हूं. हम आपको बहुत याद करते हैं.

बर्थडे पर पापा ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं रिद्धिमा कपूर, कहा- 'बेबी राहा आपकी तरह है

नीतू कपूर ने भी ऋषि कपूर को किया याद

सोशल मीडिया पर नीतू कपूर ने भी पति ऋषि कपूर के लिए एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें उनके साथ नीतू, रिद्धिमा और समायरा पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने ऋषि कपूर के बचपन से लेकर बड़े होने तक की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This