भारत समेत ये तीन देश रूस-यूक्रेन युद्ध में कर सकते हैं मध्यस्थता, शांति वार्ता को लेकर पुतिन का बड़ा बयान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध पर विराम लगाने के लिए भारत समेत अन्‍य कई देशों की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है. ऐसे में ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता के लिए भारत, चीन और ब्राजील मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं.

दरअसल, ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करने के दौरान रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने ये बातें कही. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि रूस का पहला उद्देश्य यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को कब्जे में लेना है.

रूस जाकर शांति की पहल कर चुके हैं पीएम मोदी

हालांकि पुतिन के इस ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस की यात्रा पर गए थे. इस दौरान उन्‍होंने कहा था कि किसी स्‍थान पर या किसी भी देश में मासूम लोगों की जान की हानि स्वीकार्य नहीं है. पीएम मोदी ने ये भी कहा था कि भावी पीढ़ी के भविष्य के लिए दोंनो देशों के बीच शांति बहुत जरूरी है. मैं यह भी जानता हूं कि युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं है, लेकिन इसके लिए हमें वार्ता का मार्ग अपनाना होगा.

बता दें रूसी के राष्‍ट्रपति पुतिन से पहले अमेरिका भी कई बार इस बात को दोहरा चुका है भारत चाहे तो रूस और युक्रेन के बीच के जंग को रुकवा सकता है.

इसे भी पढें:-Canada Pm Justin Trudeau: कनाडाई पीएम को लगा बड़ा झटका, खालिस्तान समर्थक एनडीपी ने सरकार से वापस लिया समर्थन

 

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This