Hororscope: आज किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान; जानिए राशिफल

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मदद से ज्योतिष ग्रह-नक्षत्र की चाल को देखते हैं और हमारे राशियों के आधार पर हमारे दैनिक राशिफल के बारे में बताते हैं. प्रत्येक दिन ग्रह-नक्षत्र अपना चाल और स्थान बदलते हैं, जिसका असर हमारे दैनिक जीवन पर पड़ता है. अगर प्रत्येक दिन की शुरुआत राशिफल जानने के बाद की जाए तो हमें दिन यापन करने में सुगमता आती है.

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. आइए आपको आज 06 सितंबर, दिन शुक्रवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का राशिफल बताते हैं. जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल….

मेष: आज का दिन उत्तम रहेगा. सेहत को लेकर सावधानी बरतें. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. भाई का सहयोग मिलेगा. किसी की बातों में आने से बचें. वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें.

वृषभ: आज का दिन शानदार रहेगा. कार्यक्षेत्र पर प्रशंसा होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से खुश रहेंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में लाभ के संकेत हैं.

मिथुन: आज का दिन ठीक रहेगा. मन किसी बात को लेकर अशांत रहेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. पड़ोसियों से विवाद में पड़ने से बचें. खान-पान का ध्यान रखें.

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा. नौकरी के सिलसिले में भागदौड़ हो सकती है. किसी अनचाही यात्रा पर जाना हो सकता है. कोर्ट कचहरी के मामलों में पड़ने से बचें.

सिंह: आज का दिन शानदार रहेगा. घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है. जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. विद्यार्थियों के पक्ष में परिणाम आने से प्रसन्न रहेंगे. किसी की बातों में आने से बचें.

कन्या: आज का दिन मिला-जुला रहेगा. नौकरी में वरिष्ठ लोगों की सलाह मानें. पुराने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है. विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहना चाहिए. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

तुला: राजनीति से जुड़े जातकों की प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी. अपनी पारिवारिक समस्या को किसी बाहरी से बताने से बचें. आय के स्रोत में वृद्धि होगी. किसी की बातों में आने से बचें.

वृश्चिक: आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. साझेदारी वाला व्यापार करने से पहले विचार करें. वाहन खरीद के लिए दिन शुभ हैं. आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा. वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें.

धनु: आज का दिन थोड़ी परेशानियों वाला रह सकता है. सोचे गए कार्यों में मनमुताबिक सफलता ना मिलने से परेशान हो सकते हैं. लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है. खेल जगत से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलेगा.

मकर: आज का दिन उत्तम रहेगा. कारोबार में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी. कोर्ट के फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.

कुंभ: आज के दिन आपको तनाव घेरे रह सकता है. किए गए काम के परिणाम प्रतिकूल आने से परेशान हो सकते हैं. किसी की बातों में आकर अपने फैसले को ना बदलें. कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं.

मीन: आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है. घर पर धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है. वैवाहिक जीवन सुखी होगा. खान पान का विशेष ध्यान रखें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. ‘The Printlines’ इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के सातवें दिन ग्रहों का गजब संयोग, मां कालरात्रि इन 4 राशियों की सभी समस्या करेंगी दूर

Aaj Ka Rashifal, 25 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This