अमेरिकी सरकार ने बम से उड़ाया 22 मंजिला इमारत, 15 सेकंड में मलबे में ढेर हुई बिल्डिंग, जानिए क्या है वजह

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

 Louisiana: अमेरिका के लुइसियाना स्‍टेट के लेक चार्ल्स में स्थित 22 मंजिला हर्ट्ज टॉवर को सरकार ने बम से उड़ा दिया है. कभी ये इमारत शहर की आइकॉनिक बिल्डिंग थी, लेकिन अब बम धमाकों और धूल के गुब्‍बार में गुम हो गई. हालांकि इस इमारत को कई वर्षो से बचाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन शनिवार को इसके धवस्‍त होने के बाद सारी मुहीम धरी की धरी ही रह गई.

सिर्फ 15 सेकेंड में मलबा बनी इमारत

दरअसल, इस इमारत को पहले कैपिटल वन टावर के नाम से जाना जाता था. करीब चार दशक तक यह इमारत शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी. लेकिन 2020 में के बाद से सबकुछ बदल गया. बता दें कि साल 2020 में तूफान लॉरा और डेल्टा की वजह से इमारत को भारी क्षति पहुंची थी, जिसके बाद से इस इमारत को खाली करा दिया गया था. ऐसे में ही शनिवार को लेक चार्ल्स के मेयर निक हंटर की मौजूदगी इस 22 मंजिला इमारत को महज 15 सेकेंड में मलबे के तब्दील कर दिया गया.

वर्षो तक कोर्ट में चला विवाद

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्षो तक इमारत के मालिक और लॉस एंजिल्स स्थित रियल एस्टेट फर्म हर्ट्ज इन्वेस्टमेंट ग्रुप ने अपने बीमा प्रदाता ज्यूरिख के साथ कोर्ट में विवाद चला था. इस इमारत को लेकर इसके मालिक ने मरम्मत के खातिर अनुमानित लागत 167 मिलियन डॉलर की मांग रखी. हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता होने के बाद कोर्ट ने इसे गिराने का आदेश दे दिया, जिसके बाद शनिवार को इस इमारत को बम से उड़ा दिया गया.

यह भी पढ़ें:-जेलेंस्की से मुलाकात के बाद मेलोनी ने दिया बड़ा बयान, बोली- भारत-चीन रुकवा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This