Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान की बदल जाएगी किस्मत, समुद्र में मिला खजाना…

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की हालत दिन ब दिन बद से बदत्तर होती जा रही है. आलम यह है कि यहां लोग दाने-दाने को मोहताज हैं. लेकिन अब कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान की किस्मत जल्द ही बदल सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि, उसे समुद्र में तेल और गैस का भंडार मिला है.

दरअसल, कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान को समुद्री सीमा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार मिला है, जो इतना बड़ा है कि इसे निकालने से पाकिस्तान की किस्मत बदल जाएगी.

पाकिस्तान में मिला तेल और गैस का भंडार

डॉन न्यूज टीवी ने शुक्रवार को एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि पाकिस्तान में तेल और गैस भंडार की उपस्थिति को सत्यापित करने के लिए एक मित्र देश के सहयोग से तीन साल का सर्वेक्षण किया गया था. भौगोलिक सर्वेक्षण के जरिए पाकिस्तान ने तेल और गैस की भंडार के स्थान की पहचान की है. पाकिस्तान के इससे संबंधित विभागों ने सरकार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के भंडार मिलने की जानकारी दी है.

जानिए क्या बोले अधिकारी…

हालांकि, भौगोलिक सर्वेक्षण वाले अधिकारियों ने यह भी बताया कि कुएं खोदने और वास्तव में तेल निकालने के काम में कई साल लग सकते हैं. इस बारे में जब अधिकारी से पूछा गया कि क्या ये भंडार देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, तो उन्होंने कहा कि यह उत्पादन के आकार और पुनर्प्राप्ति दर पर निर्भर करता है.

खर्च करने होंगे काफी पैसे

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने आगे कहा कि यदि अन्वेषण के परिणामस्वरूप भंडार की खोज होती है, तो भंडार निकालने और ईंधन का उत्पादन करने के लिए कुओं और बुनियादी ढांचे को तैयार करने के लिए और निवेश की आवश्यकता होगी. अधिकारी ने आगे यह भी बताया “यदि यह गैस भंडार है, तो यह एलएनजी आयात का स्थान ले सकता है और यदि यह तेल भंडार है, तो हम आयातित तेल का स्थान ले सकते हैं.”

5 बिलियन डॉलर की आवश्यकता

हालांकि, उन्होंने यह भी आगाह किया कि जब तक भंडार की संभावनाओं का विश्लेषण नहीं किया जाता और ड्रिलिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हो जाती, तब तक यह एक बस ‘इच्छाधारी सोच’ है. अधिकारी ने यह भी बताया कि इसकी खोज और इसे निकालाने के लिए लगभग 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के भारी निवेश की आवश्यकता है और इस भंडार से तेल और गैस निकालने में चार से पांच साल का समय लग सकता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This