Meerut Accident: रोहटा फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त हुई जाईलों, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Meerut Accident News: मेरठ से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. इस हादसे में जाईलों गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना की वजह से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

मेरठ की तरफ जा रही थी जाईलों गाड़ी
मिली जानकारी के अनुसार, दून हाईवें-54 पर रोहटा फ्लाईओवर पर शनिवार की देर रात दिल्ली की और से मेरठ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार जाईलों गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेने चली गई और दिल्ली की तरफ से रहे ट्रक से टकरा गई.

दुर्घटना की वजह से मार्ग पर लगा जाम
इस हादसे में जाईलों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दर्घटना के बाद मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया और जाम लग गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया.

इलाज के दौरान तीनों घायलों ने तोड़ा दम
अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों घायलों की मौत हो गई. पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी और शवों को मर्चरी में रखवा दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Latest News

China Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

China Earthquake: बुधवार की सुबह भूकंप के झटकों से चाइना की धरती कांप उठी. चीन के उत्तर-पश्चिमी इलाके में...

More Articles Like This