पाकिस्तान में शहबाज सरकार को पहले दी धमकी फिर गायब हुए मुख्यमंत्री, अब फोन भी आ रहा बंद

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: बीते कुछ दिनों से पाकिस्‍तान में इमरान खान की रिहाई को लेकर घमासान मचा हुआ है. ऐसे में ही खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के गायब होने की खबर सामने आई है. दरअसल, दो दिन पहले गंडापुर ने पाकिस्‍तानी सरकार को धमकी दी थी. इस दौरान उन्‍होंने कहा था कि यदि इमरान खान को रिहा नहीं किया गया तो वो खुद ही उन्‍हें रिहा कर देंगे.

बता दें कि पीटीआई नेताओं के जोरदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की शहबाज सरकार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर रही है. इस बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का कहना है कि केपी के मुखिया अली अमीन गंडापुर गायब हो गए हैं, उनका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है.

गंडापुर का फोन भी बंद

वहीं, एक पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा सरकार के प्रवक्ता बैरिस्टर सैफ ने बताया कि सीएम गंडापुर और उनके कर्मचारियों का करीब तीन घंटें से फोन भी बंद है. सोमवार करीब 3 बजें मुख्यमंत्री से आखिरी बार संपर्क हुआ था. हालांकि इससे पहले पाकिस्तान की पुलिस ने इमरान खान की पार्टी के अध्‍यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान को संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया था. साथ ही पीटीआई के तेततर्रार नेता शेर अफजल मारवात को भी संसद भवन के बाहर से उठा लिया गया था, जिसके बाद मारवात के सुरक्षा कर्मियों और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई.

पाकिस्तान का संसद भवन रेड जोन घोषित

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता शोएब शाहीन को भी उनके कार्यालय से इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि पीटीआई के कई नेता संसद भवन के अंदर ही मौजूद हैं, वो डर के मारे बाहर नहीं निकल रहे है कि उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी. क्योंकि भवन के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है. साथ ही पूरे इलाके को रेड जोन घोषित करके सील कर दिया गया है.

पाकिस्‍तानी सरकार को सता रहा इस बात का डर

वहीं, दूसरी ओर इस्लामाबाद में भारी संख्या में पीटीआई के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं. जिससे पाकिस्‍तानी सरकार को देश में अशांति फैलने का डर सता रहा है. बता दें कि हाल ही में इमरान खान की रिहाई को लेकर पीटीआई के नेताओं ने इस्लामाबाद में एक बड़ी रैली का आयोजन किया था. इस दौरान हजारों कार्यकता इस रैली में शामिल हुए थे, जिसमें से कुछ लोगों ने तो ये भी संकल्प लिया की कुछ भी हो जाए वे 400 दिनों से जेल में बंद इमरान खान को रिहा कराकर ही मानेंगे. वहीं, गंडापुर ने कहा था कि इस अभियान में पहली गोली वो खाने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ेंः-Pakistan News: पाकिस्तान की शहबाज सरकार बौखलाई, PTI के 11 नेता गिरफ्तार; अब सत्ता पर संकट!

Latest News

Bank Holiday 2026: महानवमी से दशहरा तक कई दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: आज सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले...

More Articles Like This