Stock Market: शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद, जानें कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 236.57 अंकों की बढ़त लेकर 83,184.80 के स्‍तर पर बंद हुआ. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 38.25 अंकों की तेजी लेकर 25,415.80 के स्‍तर पर बंद हुआ.

आज के ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 83,773.61 अंकों के अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. इसी तरह निफ्टी ने भी 25,611.95 अंकों का अपना नया ऑल टाइम हाई टच किया. लेकिन ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं रही और बाजार में सुस्ती हावी होने लगी. हालांकि अंत में बाजार हरे निशान में बंद हुआ.

इन शेयरों में आई तेजी

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए. बाकी 13 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए. वहीं निफ्टी के 50 में से 30 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स के लिए एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक 2.48 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए जबकि एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों के नाम

सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले इंडिया के शेयर में 1.98 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा टाइटन के शेयर 1.86 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1.60 फीसदी, मारुति सुजुकी के शेयर 1.45 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.31 फीसदी, भारती एयरटेल के शेयर 1.11 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए.

लाल निशान में इन कंपनियों के शेयर

टीसीएस 1.33 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 1.30 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 1.12 फीसदी, टाटा स्टील 1.00 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए. इनके अलावा जेएसडब्लू स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड और इंफोसिस के शेयर भी घाटे में दिखे.

ये भी पढ़ें :- Monkeypox: केरल में मिला मंकीपॉक्स का केस, दुबई से लौटा था शख्स

Latest News

Chaitra Navratri 9th Day: नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 9th Day: नवरात्रि का नौवां दिन आदिशक्ति की स्‍वरूप मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) को समर्पित है. इस...

More Articles Like This