पति मोहसिन अख्तर से शादी के आठ साल बाद अलग हो रहीं Urmila Matondkar ? कोर्ट में दी तलाक के लिए अर्जी!

Must Read

Urmila Matondkar-Mohsin Akhtar Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं, लेकिन वह कई सालों से पर्दे से गायब हैं। इन सबके बीच अब एक्ट्रेस की निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस शादी के आठ साल बाद अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक ले रही हैं।

पति मोहसिन से तलाक ले रहीं उर्मिला मातोंडकर

आपको बता दें कि 3 मार्च, 2016 को उर्मिला ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मोहसिन अख्तर से इंटर रिलीजन शादी रचाई थी. दोनों की शादी को हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों से भारी आलोचना मिली, लेकिन उर्मिला और मोहसिन दोनों ने किसी की परवाह नहीं की. वहीं अब शादी के 8 साल बाद दोनों के तलाक लेने का फैसला किया.

 

उर्मिला मातोंडकर ने कोर्ट मेें दी तलाक के लिए अर्जी

रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने पहले ही कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर कर दी है क्योंकि उन्होंने इस शादी को खत्म करने का मन बना लिया है. उर्मिला ने काफी सोच-विचार करने के बाद मोहसिन के साथ अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है. एक्ट्रेस पहले ही कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर चुकी है. लेकिन सैपरेशन के पीछे का कारण अभी भी पता नहीं है, बता दें कि तलाक आपसी शर्तों पर नहीं हो रहा है. “ लेकिन अभी तक उर्मिला और मोहसिन की तरफ से उनके तलाक की खबरों की कोई पुष्टि नहीं की गई है.

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This