New Chief of Hezbollah: हिज्बुल्लाह के नए चीफ बने हाशिम सफीद्दीन, अमेरिका पहले ही घोषित कर चुका है आतंकवादी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hashim Saffieddin New Chief of Hezbollah: इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले में हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद हिजबुल्लाह ने अपने नए प्रमुख का ऐलान कर दिया है. हाशिम सफीद्दीन को अब हिज्‍बुल्‍लाह की कमान सौंपी गई है.

बता दें कि हाशिम सफीद्दीन हसन नसरल्लाह का चचेरा भाई है, जिसकी गिनती नसरल्लाह और नईम कासिम के साथ हिजबुल्लाह के टॉप थ्री नेताओं में होती थी. इतना ही नहीं, हाशिम खुद को पैगम्बर मोहम्मद का वंशज बताता है. इसके साथ ही यह जिहाद काउंसिल का चेयरमैन भी है, जो संगठन के मिलिट्री ऑपरेशंस की प्लानिंग करती है.

हमेशा काली पगड़ी पहनता है हाशिम सफीद्दीन

वहीं, साल 2017 में सफीद्दीन को संयुक्त राज्य अमेरिका ने आतंवादी घोषित किया था. क्योंकि हमेशा काली पगड़ी पहनने वाले सफीद्दीन ने इजरायल के खिलाफ उस वक्‍त बड़ी जंग शुरू की थी, जब इजरायल ने हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर को मार दिया था. उस वक्‍त इसने अपने लड़ाको को आदेश दिया था कि वो दुश्मनों को रोने के लिए मजबूर कर दें.

ये भी पढ़ें:–नसरल्लाह के खात्में के बाद सातवें आसमान पर इजरायल! ईरान को दी खुली चेतावनी, कहा-अगर कोई तुम्हें मारने उठे तो…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This