Karan Johar ने IIFA में छुए Shahrukh Khan के पैर, वीडियो हो रहा वायरल

Must Read
आईफा अवॉर्ड शो हाल ही में अबु धाबी में आयोजित हुआ था, जिसे शाहरुख खान के साथ विक्की कौशल ने होस्ट किया था. इस साल आईफा में शाहरुख खान की धूम रही है. इन दिनों अवॉर्ड शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें करण जौहर शाहरुख खान के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर करण जौहर को अवॉर्ड से नवाजा गया. खुद करण को भी इस अवॉर्ड के बारे में नहीं पता था और जैसे ही शाहरुख ने करण जौहर के अवॉर्ड की अनाउंसमेंट की तो वो चौंक गए.
चौंककर रिएक्शन देते नजर आए करण जौहर
शाहरुख और विक्की कौशल स्टेज पर लेगेसी की बात करते हैं. शाहरुख बोलते हैं-विरासत वह होती है जो आप युगों-युगों के लिए बनाते हैं. जिसके बाद विक्की ने कहा, “पीढ़ियों के लिए. या आम तौर पर, माँ-बाप अपने बच्चों के लिए विरासत छोड़ जाते हैं. वहीं शाहरुख आगे कहते हैं- ‘और कभी कभी ऐसे खुशनसीब मां-बाप होते हैं जिनके बच्चे वो लेगेसी आगे बढ़ाते हैं और ऐसे ही एक क्यूट से, छोटे बच्चे हैं.

जिसने ना ही अपने बाप का सपना पूरा किया पर उन्हें अलग मुकाम पर ले गया. मेरा भाई, मेरा दोस्त, लेडीज और जेंटलमेंट. अच्छे समय में मेरे दोस्त और बुरे समय में भी. सिर्फ करण जौहर.’ जैसे ही करण का नाम लेने के बाद उन पर कैमरा फोकस किया जाता है तो वो चौंककर रिएक्शन देते नजर आते हैं. ऐसा लगता है उन्हें इस बारे में पता ही नहीं थी.
करण जौहर ने छुए शाहरुख खान के पैर
सोशल मीडिया पर करण जौहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर जाते हैं तो हैरान कर देने वाला रिएक्शन देते हैं. करण को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनका नाम इस अवॉर्ड के लिए लिया जाएगा. स्टेज पर शो को होस्ट कर रहे शाहरुख खान ने जब करण जौहर का नाम लिया तो वह काफी हैरान नजर आए. करण जौहर पहले विक्की कौशल को गले लगाते हैं और फिर शाहरुख खान के पैर छूते हैं। करण का पैर छूने का वीडियो वायरल हो रहा है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This