Kishtwar Encounter: छत्रू इलाके में आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़, गोलीबारी जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

किश्तवाड़ः गुरुवार को सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों तरफ से गोलीबारी चल जारी है. बताया जा रहा है कि आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था. जिसके बाद सेना के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान आंतिकयों ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की और मुठभेड़ शुरु हो गई और दोनों तरफ से फायरिंग जारी है.

इससे पहले रविवार को राजौरी में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो हुई थी. सुरक्षाबल को आतंकवादियों के छिपे होने की विशेष खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद भारतीय सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया था.

जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि सुरक्षाबल ने मनियाल गली में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था. इसी बीच आतंकियों ने सुरक्षाबल पर हमला कर दिया था. जवानों ने जवाबी कार्रवाई की थी. दोनों ओर से कई राउंड गोलीबारी हुई थी और इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी.

Latest News

Kawad Yatra 2026: CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, शिवभक्तों का किया अभिनंदन

Kawad Yatra 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ पहुंचे. कांवड़ यात्रा के बीच होने वाले मुख्यमंत्री के आगमन को...

More Articles Like This