North Korean: किम जोंग ने इस देश को दी परमाणु हमले की धमकी, कहा- अगर उकसाया तो…

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

North Korean; Atomic Bomb Attack: उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने दक्षिण कोरिया पर परमाणु हमला करने की धमकी दी है. किम जोंग उन ने कहा कि अगर उत्‍तर कोरिया को उकसाया गया तो वह परमाणु हथियारों का इस्‍तेमाल कर दक्षिण कोरिया को पूरी तरह से नष्‍ट कर देगा. दरअसल कुछ दिन पहले ही दक्षिण कोरिया के नेता ने चेतावनी दी थी कि यदि किम जोंग ने परमाणु हथियारों का इस्‍तेमाल करने का प्रयास किया तो उनके शासन का खात्‍मा कर दिया जाएगा. इसी के जवाब में उत्‍तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया को यह धमकी दी है. इस चेतावनी की जानकारी सरकारी मीडिया की ओर से दी गई.

मिसाइल परीक्षण के वजह से बढ़ा तनाव

नार्थ और साउथ कोरिया के बीच इस तरह की बयानबाजी कोई नई बात नहीं है. लेकिन ये हालिया टिप्पणी उत्‍तर कोरिया द्वारा हाल में परमाणु केंद्र के खुलासे और मिसाइल परीक्षणों को जारी रखने के वजह से बढ़े तनाव के बीच आई है. उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार समिति ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (KCNA) के मुताबिक, किम जोंग ने बुधवार को विशेष अभियान बल की एक इकाई के दौरे के समय कहा कि यदि साउथ कोरिया उसकी संप्रभुता का अतिक्रमण करने के लिए सशस्त्र बलों का उपयोग करने की कोशिश करता है तो उनकी सेना बिना किसी हिचकिचाहट के अपने पास मौजूद परमाणु हथियार समेत सभी आक्रामक हथियारों का इस्तेमाल करेगी.

मिट जाएगा दक्षिण कोरिया का अस्तित्व: किम

किम जोंग ने कहा कि अगर ऐसी स्थिति आती है तो दक्षिण कोरिया का अस्तित्व मिट जाएगा. किम का यह बयान दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल के बीते मंगलवार को अपने देश के सशस्त्र सेना दिवस पर दिए गए भाषण के जवाब में आया. उत्तर कोरिया को निशाना बनाने में सक्षम दक्षिण कोरिया की सबसे शक्तिशाली ह्यूनमू-5 बैलेस्टिक मिसाइल और अन्य पारंपरिक हथियारों का अनावरण करते हुए यून ने कहा कि जिस दिन उनका पड़ोसी देश यानी उत्‍तर कोरिया परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने का प्रयत्‍न करेगा, उस दिन किम सरकार का अंत हो जाएगा, क्योंकि किम को दक्षिण कोरियाई-अमेरिकी गठबंधन के दृढ़ और भारी विरोध का सामना करना होगा.

ये भी पढ़ें :- कनाडा में गहराया बेरोजगारी का संकट, वेटर बनने के लिए भी लगी लंबी लाइन

 

 

Latest News

LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नए रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है भाव

LPG Price Today 10 July 2026: घर की रसोई में रखा गैस सिलेंडर खत्म होने वाला हो तो सबसे...

More Articles Like This