टेरर फंडिंग पर NIA की बड़ी कार्रवाई, जम्मू कश्मीेर-महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर रेड

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NIA Raid in Jammu Kashmir & Maharashtra: नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA) ने आतंकी फंडिंग को लेकर बड़ा एक्‍शन लिया है. एनआईए ने जम्‍मू कश्‍मीर और महाराष्‍ट्र समेत पांच राज्‍यों में छापेमारी की है. पांच राज्‍यों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. जानकारी के अनुसार, एनआईए ने इन राज्‍यों में टेरर फंडिंग के मामले में केस दर्ज किया था. इसी कड़ी में सभी ठिकानों पर रेड पड़ी है. बता दें कि जम्‍मू कश्‍मीर और महाराष्‍ट्र समेत पांच राज्‍यों में छापेमारी जारी है. बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े मामले में तलाशी अभियान की कार्रवाई हो रही है.

छापेमारी में कुछ संदिग्‍ध हिरासत में

एनआईए के छापेमारी के दौरान 4 संदिग्‍ध हिरासत में लिए गए है. महाराष्ट्र के जालना से दो लोगों को हिरासत में लिया गया हैं. एक शख्‍स को छत्रपति संभाजी नगर से और एक को मालेगाव से हिरासत में लिया गया है. इन सभी संदिग्‍ध से पूछताछ जारी है. सूत्रों के मुताबिक, चारों आरोपियों के लिंक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहमद से जुड़े हैं. आज यानी शनिवार तड़के एनआईए की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई को अंजाम दिया.

जालना में सुबह 4 बजे से ऑपरेशन शुरू

NIA और आतंकवाद निरोधी दस्ते ने महाराष्‍ट्र के जालना में सुबह 4 बजे से ही ऑपरेशन शुरू कर दिया था, संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है. इससे पहले NIA ने इसी साल 28 जून को महाराष्ट्र और गुजरात में छापेमारी की थी. वहीं इससे भी पहले 2021 में एनआईए ने विशाखापत्तनम पाकिस्तानी NIA जासूसी मामले में शामिल लोगों पर कार्रवाई के लिए एक्शन लिया था. इस छापेमारी में NIA ने संदिग्ध लोगों के मोबाइल और दस्तावेज जब्त कर लिए थे.

ये भी पढ़ें :- CG Encounter: छत्तीसगढ़ में बड़ी मुठभेड़, अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This