फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए Emraan Hashmi, गर्दन में लगी एक्टर को चोट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Emraan Hashmi Injured: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है. हैदराबाद में अपनी फिल्म गुडाचारी 2 की शूटिंग के दौरान एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. खबरों के मुताबिक, फिल्म के सेट पर इमरान खुद स्टंट कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें गर्दन में चोट लग गई. इमरान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. फैंस इमरान के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

गर्दन में लगी एक्टर को चोट

दरअसल, इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुडाचारी 2’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. ये एक तेलुगू फिल्म है जिसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही है. इसी फिल्म के एक्शन सीन को शूट करने के दौरान एक्टर के साथ ये हादसा हो गया और वो गंभीर रूप से घायल हो गए. वायरल तस्वीरों में एक्टर के गर्दन पर कट दिखाई दे रहा है. हालांकि, अब इमरान ठीक हैं और वो जल्द ही अपनी फिल्म की शूटिंग ज्वाइन करेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गुडाचारी 2 में नदर आएंगे इमरान हाशमी

बता दें कि इमरान हाशमी स्पाई पर आधारित फिल्म गुडाचारी 2 में नजर आएंगे. उनके साथ साउथ एक्टर अदिवी सेष भी इस फिल्म में हैं. दर्शकों में भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है. इस फिल्म का निर्देशन विनय कुमार सिरीगिनीडी द्वारा किया गया है. ये फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी.

इमरान हाशमी वर्कफ्रंट

इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर आखिरी बार वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में नजर आए थे, जिसमें उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला. वहीं, ऐसी खबरें हैं कि एक्टर जल्द ही जाने-माने डायरेक्टर नीरज पांडे की एक वेब सीरीज में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- Vidhan Sabha Chunav Result: हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, तेजी से बढ़ रहीं बीजेपी की सीटें

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This