‘महिलाओं को देखकर पुरुषों को कुछ नहीं हो रहा तो…,’ पाकिस्तान में जाकिर नाइक के इस बयान ने मचाया बवाल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Zakir Naik: भारत का मोस्ट वॉन्टेड और इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक इस वक्त पाकिस्तान दौरे पर है. वो यहां पाक की शहबाज शरीफ सरकार के निमंत्रण पर पहुंचा है. पाकिस्तान में नाइक आए दिन भड़काऊ भाषण दे रहा है और भारत के भी खिलाफ जहर उगल रहा. हाल ही में एक बार फिर भगोड़े नाइक ने ऐसा विवादित बयान दिया है, जिससे पाकिस्तान में बवाल मच गया है.

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जाकिर नाइक ने महिलाओं की नौकरी करने को लेकर बयान दिया. उसने कहा कि महिलाओं को नौकरी करने की जरूरत नहीं है. शादी से पहले
उनकी जरूरतों की जिम्मेदारी उसके पिता और भाई की है. वहीं, शादी के बाद ये जिम्मेदारी उसके पति की है.

जाकिर नाइक ने दिया विवादित बयान

जब इंटरव्यू में जाकिर नाइक से महिलाओं के नौकरी करने को लेकर सवाल किया गया तो नाइक ने कहा, “अगर महिलाएं नौकरी करना चाहती हैं तो वो नौकरी कर सकती हैं, लेकिन वो शरीयत के खिलाफ नहीं होनी चाहिए. शादी से पहले उन्हें अपनी नौकरी के लिए अपनी पिता से सलाह लेनी चाहिए, जबकि शादी के बाद उन्हें अपने पति से बात करनी चाहिए. वहीं, अगर शादी के पति से नौकरी करने की इजाजत मिल भी जाती है, लेकिन वो नौकरी शरीयत के खिलाफ है तो यह हराम है.”

नाइक ने कहा, “महिलाएं मीडिया की नौकरी नहीं कर सकती हैं. अगर कोई महिला 30 मिनट के लिए टीवी पर आती है तो अगर महिला एंकर को देखकर भी पुरुष के मन में अगर कुछ नहीं होता तो उसे डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है. अगर 20 मिनट तक महिला को देखने के बाद हलचल पैदा नहीं हो रही है तो उसके दिमाग में दिक्कत है.”

पाकिस्तान की महिलाओं ने किया विरोध

वहीं, नाइक के इस विवादित बयान के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है. पाकिस्तानी महिलाओं ने जमकर इसका विरोध किया है. एक महिला ने नाइक के इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘इस परेशान और यौन रूप से कुंठित व्यक्ति जाकिर नाइक की मदद भगवान करें, जिसने भी ये सोचा था कि उसे पाकिस्तान का राजकीय अतिथि बनाना चाहिए, भगवान उसकी भी मदद करे.’

ये भी पढ़ें- क्या बाबा सिद्दीकी की मौत की वजह हैं सलमान खान? मामले में चल रही लॉरेंस विश्नोई गैंग की भूमिका की जांच

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This