महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी की ओर से जारी की गई पहली लिस्ट में कुल 99 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. पहली लिस्ट के अनुसार बीजेपी ने अशोक चव्हाण की बेटी जया अशोक चव्हाण को भोकर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. वहीं, इस लिस्ट में बीजेपी ने मौजूदा ज्यादातर विधायकों को फिर से टिकट दिया है. नीचे देखिए बीजेपी की पहली लिस्ट

पहली लिस्ट में महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी और राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर से बीजेपी ने टिकट दिया है. इसके अलावा बीजेपी ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री को नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से चुनावी रण में उतारा है.

महाराष्ट्र में हुए एनडीए गठबंधन के अनुसार इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी 288 में से 155 सीटों पर लड़ेगी. महायुति गठबंधन का प्लान है कि राज्य में सामाजिक एवं जातीय समीकरण बनाए रखने के लिए कुछ छोटे सहयोगी दलों को भी साथ लिया जाएगा.

Latest News

जेन-जी आंदोलन के बाद नेपाल में राजनीतिक बदलाव, अमेरिका को भी मिल सकते हैं बड़े अवसर

Nepal Politics: नेपाल में 5 मार्च को चुनाव होना है, जिसे लेकर जोरो शोरों से तैयारियां की जा रही...

More Articles Like This