श्रीनगरः सेना के जवानों ने खानयार में ध्वस्त किया आतंकियों का ठिकाना, एक आतंकी ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के अंतर्गत श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकियों के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है. आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएम के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है.

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को खानयार इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सुबह खानयार में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. वहीं, खानयार में सेना के जवानों ने आतंकियों के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है.

जारी वीडियो में खानयार में मौजूद ठिकाने से धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं, इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान पृष्ठभूमि में गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही है.

खानयार में मौजूदा समय में मुठभेड़ जारी है. गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए है. उन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, एक अन्य जारी अभियान में, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के शांगस-लार्नू इलाके में हलकान गली के पास सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This