Delhi Fire: फर्नीचर गोदाम में लगी आग, बुझा दो लोगों के जिंदगी का दिया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Fire: आज भोर में दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक फर्नीचर गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई. सूचना मिलने पर पहुंचे फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग की इस घटना में दो कर्मचारियों की मौत हो गई. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल का गाड़ियां
घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को भोर में साढ़े 4 बजे फर्नीचर के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली. तत्काल मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंची और काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझाने के बाद परिसर की गहन जांच की गई.

कमरे में मृत मिले दो लोग
छत पर बना एक कमरा अंदर से बंद था. जब उसे खोला गया तो उसमें दो लोगों का शव मिला. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है. क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर कुछ साक्ष्य हासिल किए हैं.

मृतकों में ये हैं शामिल
मृतकों की पहचान यूपी के आजमगढ़ निवासी अतुल राय (45 वर्ष) और गया बिहार निवासी नंद किशोर दुबे (65 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया गया है कि अतुल गोदाम में मजदूरी करता था और वहीं सोता था, जबकि नंद किशोर रिक्शा चालक का काम करता था. दोनों कर्मचारी थे और गोदाम के और ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में रहते थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This