Stock Market: गिरावट लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स‍-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: विदेशी निवेशकों की बिकवाली के वजह से भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का बीएसई सेंसेक्स 941.88 अंक यानी 1.18 फीसदी की गिरावट लेकर 78,782.24 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 309.00 अंक यानी 1.27 फीसदी की गिरावट लेकर 23,995.35 के स्‍तर पर बंद हुआ.

सभी सेक्‍टोरल इंडेक्‍स में गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट आई. निफ्टी रियल्टी 2.93 फीसदी के साथ इनमें शीर्ष पर रहा. ट्रेडिंग सेशन के दौरान एक समय, बीएसई सेंसेक्स लगभग 1,500 अंक तक गिर गया, लेकिन बाद में यह अपने कुछ नुकसान को कम करने में सफल रहा.

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अक्‍टूबर के दौरान भारत में 94,017 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. अक्‍टूबर में एक महीने में अब तक की सबसे अधिक बिकवाली की गई.

ये भी पढ़ें :- ‘तुरंत जवाब दे दिल्ली सरकार’, दीवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी पर CM आतिशी और पुलिस को SC की फटकार

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This