Tirupati Balaji Temple: अरविंद केजरीवाल ने पत्नी संग किए तिरुपति बालाजी के दर्शन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिल्‍ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर पत्नी सुनीता केजरावील के साथ आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple) में भगवान का दर्शन और पूजा-अर्चना की. सोशल मीडिया के माध्‍यम से अरविंद केजरीवाल ने बताया, ‘मैं और मेरी धर्मपत्नी भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आए थे, हमने सबके सुख-स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की, भगवान सबकी मनोकामनाएं पूरी करें. मेरी प्रार्थना है कि हमारे देश के सभी बच्चे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें.‘

बता दें, इससे पहले अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए थे. इस दौरान उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरती में भाग लिया और माता वैष्णों का आशीर्वाद लिया. इसे लेकर उन्‍होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट भी शेयर किया था.

केजरीवाल ने माता वैष्णो देवी के भी किए थे दर्शन

पूर्व सीएम ने एक्स पर लिखा, ‘आज अपनी धर्मपत्नी के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचा, दर्शन किए और सभी देशवासियों के मंगल की कामना की. माता रानी सबका भला करें और आशीर्वाद दें. जय माता दी.’

Latest News

Gold Silver Price Today: हाहाकार! धनतेरस से पहले भरभराकर गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: धनतेरस का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This