पानीपतः नशेड़ी चालक ने यमराज के रूप में दौड़ाया ट्रक, पांच की गई जान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पानीपतः हरियाणा से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां पानीपत में नशे में धुत चालक ने ट्रक को यमराज के रूप में फ्लाईओवर पर दौड़ाया. ट्रक की जद में आने से पांच लोगों की जहां जान चली गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

लोगों ने चालक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
जानकारी के अनुसार, एक नशेड़ी ट्रक चालक ने दिल्ली की ओर से चंडीगढ़ की तरफ गलत साइड पर आते हुए फ्लाईओवर पर कई दुर्घटनाएं कीं. इन हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. लघु सचिवालय के सामने फ्लाईओवर की ग्रिल तोड़कर ट्रक ने एक कार को भी टक्कर मारी, जिसके चलते फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया. स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी.

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों ने ट्रक चालक को पुलिस के सौंप दिया. मृतकों में दो युवकों की पहचान सूरज और अनिकेत के रूप में हुई है, जो पावटी गांव के रहने वाले थे. सूरज जिला नागरिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था, जबकि अनिकेत पिछले एक साल से बिजली निगम में अप्रेंटिस के रूप में कार्यरत था. अन्य तीन मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. इस हादसे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे रोहतक रेफर किया गया है. पुलिस अन्य मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी है. बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में धुत था.

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This