ट्रंप के जीत के बाद भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी का बड़ा ऐलान, अमेरिका में 10 अरब डॉलर निवेश करने का बनाया प्लान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Adani investment in America:अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने से भारत और अमेरिका के रिश्‍तों में नई गर्मजोशी देखी जा रही है. वहीं, भारतीय कारोबारी भी ट्रंप के जीत से उत्साहित है ऐसे में ही भारतीय उद्योगपति और अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी ने अमेरिका में निवेश को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्‍होंने कहा है कि ग्रुप अमेरिका में एनर्जी सिक्योरिटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में 10 अरब डॉलर निवेश करने का वादा करता है.

15,000 से अधिक लोगों को नौकरी का मौका

दरअसल, भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बार फिर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी गहरी होती जा रही है, ऐसे में अदाणी समूह अपनी वैश्विक विशेषज्ञता का लाभ उठाने और अमेरिका की एनर्जी सिक्योरिटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में 10 बिलियन डॉलर का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है. इससे स्थानीय स्तर पर 15,000 से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी.

गौतम अदाणी ने की ट्रंप की तारीफ  

हालांकि इससे पहले एक पोस्‍ट में गौतम अदाणी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत के लिए ट्रंप को बधाई देते हुए कहा था कि यह देखना आकर्षक है कि अमेरिका का लोकतंत्र अपने लोगों को सशक्त बनाता है और देश के संस्थापक सिद्धांतों को बरकरार रखता है. उन्‍होंने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा था कि यदि पृथ्वी पर कोई एक व्यक्ति है जो अटूट दृढ़ता, अटल धैर्य, निरंतर दृढ़ संकल्प और अपने विश्वासों के प्रति सच्चे रहने के साहस का प्रतीक है, तो वह डोनाल्ड ट्रंप हैं. अमेरिका में 47वें राष्ट्रपति चुने जाने पर आपको बधाई.

इसे भी पढें:- Sri Lanka में संसदीय चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान, राष्ट्रपति दिसानायके बोले- सविंधान में बदलाव की है आवश्यकता

 

Latest News

Gold Silver Price Today: हाहाकार! धनतेरस से पहले भरभराकर गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: धनतेरस का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This