Delhi: अब इस नाम से जाना जाएगा सराय काले खां चौक, बिरसा मुंडा की जयंती पर हुआ ऐलान

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi; Birsa Munda Birth Anniversary: आज देशभर में महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर केंद्र सरकार ने आज दिल्ली के सराय काले खां आईएसबीटी चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक करने की घोषणा की है. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चौक का नाम बदलने की घोषणा की है. बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2021 में मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया था. इस मौके पर पूरे देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है.

दिल्ली में मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चौक का नाम बदले जाने को लेकर कहा, “ आज मैं घोषणा कर रहा हूं कि यहां आईएसबीटी बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक को अब से भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाएगा. इस प्रतिमा और उस चौक का नाम देखकर न केवल दिल्ली के लोग बल्कि इंटरनेशनल बस स्टैंड पर आने वाले लोग भी उनके जीवन से प्रेरित होंगे.” बता दें इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में सराय काले खां के पास बांसेरा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया.

जानें महान स्‍वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के बारे में

भगवान बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे. आदिवासी समुह के लोग बिरसा मुंडा को प्रेमपूर्वक भगवान का दर्जा देते हैं. साल 2021 से ही उनकी जयंती जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाई जाती है. बिरसा मुंडा 1875 में बिहार के आदिवासी क्षेत्र उलिहातू में जन्‍में थे. उन्होंने आदिवासियों को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और धर्म परिवर्तन जैसी अप्रिय गतिविधियों के खिलाफ चेतावनी देकर एकजुट किया.

ये भी पढ़ें :- सीएम योगी ने अंतर्राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव का किया शुभारंभ, कहा- ‘मातृभूमि के प्रति त्याग, निष्ठा और वीरता…’

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This