संजय राउत ने अपने प्रतिद्वंद्वी नेताओं पर बोला हमला, कहा- ‘हमारी सरकार आने के बाद…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधान सभा चुनाव होना है. उससे पहले महायुति और महाविकास अघाड़ी, दोनों ही गठबंधन के बीच सियासी रार तेज हो गया है. इस बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के सीनियर नेता संजय राउत (Sanjay Raut) अपने प्रतिद्वंद्वी नेताओं पर हमला बोला है. उन्‍होंने कहा, कइयों के जेल जाने का समय आ रहा है. उन्होंने कहा, “हमारी सरकार आने के बाद किसे जेल जाना है, हम उसकी लिस्ट तैयार कर चुके हैं.”

संजय राउत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

बता दें,17 नवंबर) को संजय राउत मानखुर्द शिवाजीनगर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अबू आसिम आजमी के लिए प्रचार कर रहे थे. इस दौरान उन्‍होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा. संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रचार से पीएम गायब हैं. वहीं, अभ यहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एंट्री हो चुकी है.

संजय राउत ने सीएम योगी पर भी साधा निशाना

वहीं, संजय राउत ने भाजपा के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर आपत्ति जताते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, “एक जोकर यूपी से आता है और हमारे भगवा वस्त्रों का अपमान करता है. योगी महाराष्ट्र में आकर बोलते हैं कि बंटेंगे तो कटेंगे या फिर एक हैं तो सेफ हैं. यहां आना बंद कर दीजिएग, हमारा महाराष्ट्र सुरक्षित है.”

Latest News

ओपी राजभर बोलेः आजम खां लंबे समय से जेल में हैं, अब तक अखिलेश क्यों नहीं मिले? यह मुलाकात सिर्फ चुनावी जुमला

Om Prakash Rajbhar: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आजम खां से जेल में मुलाकात करने को लेकर कैबिनेट मंत्री...

More Articles Like This