उद्धव ठाकरे को Raj Thackeray ने बताया ‘गद्दार’, कहा- ‘जो शिवसेना छोड़कर गए वो …’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Assembly Election 2024: सभी ने उद्धव ठाकरे की वजह से शिवसेना छोड़ी. जो शिवसेना छोड़कर गए वो गद्दार नहीं हैं, असली गद्दार उद्धव ठाकरे हैं. महाराष्ट्र में आज की राजनीतिक स्थिति के लिए उद्धव ठाकरे जिम्मेदार हैं. उक्‍त बातें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कही.

बता दें कि राज ठाकरे इससे पहले भी कई मौकों पर उद्धव ठाकरे पर निशाना साध चुके हैं. वहीं, शिवसेना-यूबीटी की ओर से राज ठाकरे को निशाना बनाया गया है. कुछ दिनों पहले ही शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा था, “राज ठाकरे ने यह कहा कि देवेंद्र फडणवीस के अगले मुख्यमंत्री बनने के साथ महायुति सरकार सत्ता में लौटेगी? क्या ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का कोई दबाव है?”

संजय राउत ने राज ठाकरे पर और क्या कहा ?

संजय ने महायुति की वापसी पर राज ठाकरे के विश्वास का मजाक उड़ाते भविष्यवाणी की कि बीजेपी 50 सीटें भी हासिल करने में विफल हो सकती है, जबकि एमएनएस को 150 सीटें मिल सकती हैं. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी नवंबर के बाद नई सरकार बनाना चाहती है या उसका हिस्सा बनना चाहती है, तो उसे अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा. मनसे और बीजेपी दोनों पर कटाक्ष करते हुए संजय राउत ने कहा, “तो ऐसे मामले में राज ठाकरे को मुख्यमंत्री बनना चाहिए. हम पिछले 25 वर्षों से राज्य की राजनीति में यह मजाक देख रहे हैं. यह हास्यास्पद है.”

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This