यूपीः नैनीताल हाईवे पर कोहरे में टकराए एक दर्जन वाहन, कई लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बरेलीः कोहरा गिरने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का क्रम भी शुरु हो गया है. धुंध की वजह से वाहन आपस में टकरा रहे हैं. इसी क्रम में घने कोहरे के बीच नैनीताल हाईवे पर एक दर्जन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई. इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Hero Image

12 लोग गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि नैनीताल हाईवें पर आज सुबह करीब साढ़े सात बजे कोहरे की वजह से तेज रफ्तार करीब एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए. इसमें श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कालेज की एक बस भी शामिल है. साथ ही एक प्राइवेट अस्पताल की एंबुलेंस भी इस हादसे में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
यह हादसा नैनीताल हाईवे पर जादोपुर गांव के पास हुआ. जिसमें एक ट्रक और कुछ गाड़ियां पलट गई है. वाहनों की लंबी कतार एक दूसरे में टकराए हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को श्री राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. पुलिस घायलों के परिजनों से संपर्क करने में जुट गई. इस हादसे की वजह से लाईवें पर आवागमन प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया.

Latest News

Chaitra Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 7th Day: इस समय देशभर में नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें दिन...

More Articles Like This