ट्रंप ने NATO और कनाडा के लिए नए अमेरिकी राजदूत के नाम का किया ऐलान, यूरोपीय यूनियन और ट्रूडो की बढ़ी टेंशन

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US ambassador: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कैबिनेट मंत्रियों का नामों का ऐलान करने के बाद अब अहम देशों में अमेरिकी राजदूत का नाम भी फाइनल कर रहे हैं. ऐसे में ही उन्‍होंने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में अमेरिकी राजदूत के लिए कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल मैथ्यू जी व्हिटेकर को चुना गया है. वहीं, कनाडा के लिए पूर्व सांसद पीट होकेस्ट्रा को नामित किया.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति द्वारा इन नामों का ऐलान करने के बाद से यूरोपीय यूनियन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का तनाव बढ़ने लगा है. बता दें कि ये दोनों नाम ट्रंप के बेहद करीबियों में शामिल है. ट्रंप अपने प्रशासन में ऐसे लोगों को सलेक्‍ट कर रहे, जो उनके लिए वफादारी से काम कर सके. ऐसे में यूरोपीय यूनियन और कनाड़ा की टेंशन बढ़ना लाजमी है.

खुफिया समिति के अध्यक्ष रह चुके है होकेस्ट्रा

बता दें कि कनाडा के राजदूत नामित होने के लिए संभावितों में चुने गए होकेस्ट्रा ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में मिशिगन के सेकंड डिस्ट्रिक्ट का तकरीबन 20 वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया.  साक ही वो प्रतिनिधि सभा की खुफिया समिति के अध्यक्ष भी रहे है. हालांकि ट्रंप ने कहा है कि व्हिटेकर यह सुनिश्चित करेंगे कि अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाया जाए और उनकी रक्षा की जाए.

कौन हैं मैथ्यू, जिन्हें ट्रंप भेजेंगे नाटो

ट्रंप का कहना है कि मैथ्यू हमारे नाटो सहयोगियों के साथ संबंधों को मजबूत करेने के साथ ही शांति और स्थिरता के लिए खतरों का दृढ़ता से सामना करेंगे. इसके अलावा, वह अमेरिका को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. ट्रंप ने कहा कि मेरे दूसरे कार्यकाल में, पीट (पूर्व सांसद पीट होकेस्ट्रा) एक बार फिर अमेरिका को ऊंचाइयों तक ले जाने में मेरी मदद करेंगे. पीट ने हमारे पहले चार वर्षों के दौरान नीदरलैंड में अमेरिका के राजदूत के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया. ऐसे में मुझे विश्वास है कि वह इस नई भूमिका में हमारे देश का बेहतर प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे.

इसे भी पढें:-कैरेबियाई देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने में जुटा भारत, गुयाना में पीएम मोदी ने रखें ये 7अहम प्रस्ताव

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This