इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग और कृषि वस्तुओं ने भारत के निर्यात में वृद्धि को दिया बढ़ावा: क्रिसिल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
सोमवार को जारी क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में भारत के मुख्य समूह निर्यात में 27.7% की बढ़ोतरी हुई, जिसमें इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन, कपड़ा, समुद्री उत्पाद और चावल जैसी कैटेगरी में वृद्धि विशेष रूप से मजबूत रही। रिपोर्ट में बताया गया है कि इंजीनियरिंग सामान में 10.6% से 39.4%, दवा और फार्मास्यूटिकल्स में 7.2% से 8.2%, कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन में 11.2% से 27.4% और इलेक्ट्रॉनिक सामान 7.9% से 45.7% की वृद्धि दर्ज हुई है।

कृषि निर्यात के लिए भी अच्छा है प्रदर्शन 

कृषि निर्यात के लिए भी प्रदर्शन अच्छा है। अक्टूबर में चावल निर्यात में पिछले महीने की तुलना में 85.8% की वृद्धि हुई, जबकि पिछले महीने इसमें 24.9% की वृद्धि हुई थी। यह सरकार द्वारा बासमती और गैर-बासमती चावल के विदेशी शिपमेंट पर प्रतिबंध हटाने के कारण हुआ। काजू को लेकर 2.2% से 7.2%, फल और सब्जियों को लेकर 8.4% से 15.9%, चाय को लेकर 5.7% से 9.3% और मसालों को लेकर 26.7% से लेकर 30.9% की भी सकारात्मक वृद्धि देखी गई।

सिरेमिक उत्पादों और कांच के बने पदार्थ को छोड़कर निर्यात में जारी रहा अच्छा प्रदर्शन 

श्रम-प्रधान क्षेत्रों में, सिरेमिक उत्पादों और कांच के बने पदार्थ को छोड़कर निर्यात में अच्छा प्रदर्शन जारी रहा। रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी ओर, रत्न एवं आभूषण, रेडीमेड परिधान, कालीन, सूती धागे, कपड़े, हथकरघा उत्पाद में भी सकारात्मक वृद्धि देखी गई। वहीं, हस्तशिल्प, चमड़ा एवं चमड़ा उत्पाद के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि देखी गई।आयात क्षेत्रों में, सोना तथा मोती और कीमती एवं अर्ध-कीमती पत्थरों के आयात में गिरावट आई।

विद्युत एवं गैर-विद्युतीय आयात रहा सकारात्मक 

विद्युत एवं गैर-विद्युतीय आयात सकारात्मक रहा। लेकिन, 17.4% से घटकर 8.7% पर आ गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक अन्य श्रेणी जिसमें मजबूत आयात वृद्धि देखी गई, वह वनस्पति तेल है, इसमें पिछले साल की तुलना में 50.9% वृद्धि देखी गई। वहीं, पिछले महीने की तुलना में भी सकारात्मक वृद्धि रही। भारत के कुल व्यापारिक निर्यात ने अक्टूबर में 17.3% की वृद्धि के साथ मजबूत वापसी की, जो 28 महीनों में सबसे तेज है और 39.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

देश के सेवा निर्यात में सितंबर में 14.6% की हुई वृद्धि

देश के सेवा निर्यात में सितंबर में 14.6% की वृद्धि हुई, जो अगस्त में 5.7% थी। सेवा आयात में 8.8% की तुलना में पिछले साल की तुलना में 13.2% की वृद्धि हुई। इसलिए, सितंबर में सेवा व्यापार अधिशेष बढ़कर 16.1 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि सितंबर 2023 में यह 13.8 बिलियन डॉलर और अगस्त 2024 में 13.9 बिलियन डॉलर था।रिपोर्ट में कहा गया है कि यह जनवरी 2024 के बाद का सबसे अधिक अधिशेष है, जब यह 16.2 बिलियन डॉलर था।

ये भी पढ़ें :-  भारतीय अर्थव्यवस्था ने नवंबर में दिखाया दम, व्यापार गतिविधियां 3 महीने के उच्चतम स्तर पर

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This